राज ठाकरे को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश
याचिकाकर्ता अधिवक्ता पुखराज दशोरा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने से रोकने पर राज ठाकरे व चार विधायकों के खिलाफ हिंदी भाषा के अपमान का मामला दर्ज कराते हुए न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई करते हुए सीजेएम बड़ौदिया ने सभी को पांच अप्रैल को न्यायालय में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था, परंतु सोमवार को कोई भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर सीजेएम बड़ौदिया ने सुनवाई की अगली तारीख 20 मई तय करते हुए सभी को उपस्थित होने का आदेश दिया है।
दशोरा ने बताया कि राज ठाकरे के पूरे देश में अलग-अलग चल रहे प्रकरणों की सुनवाई दिल्ली में कराए जाने के अनुरोध पर 26 अप्रैल को उन्हें भी तीस हजारी अदालत में अपना पक्ष रखना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications