चिदंबरम की भाषा पर बुद्धदेब नाराज (लीड-1)

अप्रत्यक्ष रूप से चिदंबरम को अपने काम से मतलब रखने की सलाह देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "इस समय देश की क्या स्थिति है? उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मैं अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा हूं।"

राज्य सचिवालय में पत्रकारों द्वारा चिदंबरम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे अपनी जिम्मेदारियां पता हैं लेकिन यह भाषा अच्छी नहीं है। यह एक असभ्य शब्द है। राजनेताओं को ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। मैंने कभी भी नेताओं से ऐसे शब्द नहीं सुने।"

भट्टाचार्य ने कहा, "क्या आप पोकर जानते हैं? उसका पीछा किया है? तब आप समझ जाएंगे। मैंने राजनीतिज्ञों के भाषणों में इस इस तरह के शब्द आज तक नहीं सुने।"

पश्चिम मिदनापुर जिले के लालगढ़ में रविवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य से राज्य में राजनीतिक दलों के बीच टकराव रोकने को कहा है। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो यह इस बात का संकेत होगा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या है।

चिदंबरम ने कहा, "पार्टियों के बीच टकराव समाप्त करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इस तरह की समस्या मुख्यमंत्री के स्तर तक समाप्त हो जानी चाहिए। यदि बात मुख्यमंत्री कार्यालय से आगे बढ़ती है तो इसे राज्य की विफलता मानी जाएगी।"

ज्ञात हो कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार को लगभग 40 मिनट तक बातचीत हुई थी।

चिदंबरम की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी और केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की दूसरी सबसे बड़ी भागीदार, तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के कथित अत्याचारों के बारे में लगातार आरोप गलाए गए हैं।

चिदंबरम पर जवाबी हमला बोलते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि वह राज्य की विपक्षी पार्टी को इस बात के लिए समझाएं कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करे।

भट्टाचार्य ने कहा, "चिदंबरम ने जो कहा मैं उसे नहीं मानता। मुद्दा यह है विपक्ष को भी सही व्यवहार करना चाहिए। यदि वे सहयोग नहीं करते तो कानून-व्यवस्था बनाए रखना बहुत कठिन होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+