बेंगलुरू स्थानीय निकाय में भाजपा को बहुमत (लीड-1)
इस जीत के बाद भाजपा ने कहा कि शहर में अब नई झुग्गी बस्तियां नहीं बसेगी और चुनाव घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बी. एस. येद्दियुरप्पा ने कहा, "इस जनादेश ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। हम पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की भरसक कोशिश करेंगे।"
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक भाजपा ने 198 सदस्यीय नगर निगम में 112 सीट पर कब्जा जमा लिया है। घोषित परिणामों में से कांग्रेस को 64, जनता दल (सेक्युलर) को 15 और निर्दलीय को सात सीटों पर कामयाबी हासिल हुई है।
बीबीएमपी के लिए गत 28 मार्च को करीब 46 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव के दौरान 1,300 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।
भाजपा 197 और कांग्रेस ने 196 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
यद्दियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि देश में दिल्ली के बाद बेंगसुरू दूसरा बड़ा शहर है ,जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचता है।
उन्होंने कहा, "हम बेंगलुरू में अब और झुग्गी बस्ती नहीं फैलने देंगे और मौजूद बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications