कोयला खदान में फंसे 9 कामगार सुरक्षित निकाले गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लगभग 144 कामागार अभी भी खदान में फंसे हुए हैं। बचावकर्मियों का कहना है कि इन कामगारों के भी जीवित बचे रहने के संकेत मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को वांगजियालिंग कोयला खदान में पानी भरना शुरू हो गया था। बीते एक सप्ताह से यहां लगभग 3,000 बचावकर्मी और 300 विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications