बिहार में 183 अधिकारियों के तबादला
पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने रविवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के 183 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 98 अधिकारियों को विभिन्न स्थानों का भूमि सुधार उप समाहर्त्ता (डीसीएलआर) बनाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित हुए अधिकारियों में 30 अधिकारियों को विभिन्न विभागों की सेवा सौंपी गई है जबकि 55 अधिकारियों को ग्रामीण विकास अभिकरण में भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात सरकार ने 1000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इनमें 93 अनुमंडल पदाधिकारी तथा 534 प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सरकार को सोमवार तक अधिकारियों के तबादले कर लेने के आदेश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications