बहादुरी के लिए पुलिसकर्मी को पदोन्नति
पुलिस महानिरीक्षक फारूख अहमद ने सोमवार को बताया कि सिपाही मुस्ताक अहमद को एक रैंक की पदोन्नति के साथ 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
रोहामा गांव में स्थित पुलवामा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल गनी डार के घर पर रविवार को तीन आतंकियों ने हमला कर दिया था। मुस्ताक ने मोर्चा संभालते हुए एक आतंकवादी को वहीं ढेर कर दिया था और एक को घायल। बाद में जख्मी आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
अधिकारी ने बताया, "कांग्रेस नेता को दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मुहैया कराए गए थे, लेकिन हमला के वक्त केवल मुस्ताक ही वहां मौजूद था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications