चिली में 400,000 छात्र कक्षाओं में लौटे
समाचार एजेंसी 'ईएफई' ने शिक्षा मंत्री जोकुयं लेविन के हवाले से बताया है कि 27 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद राष्ट्रपति सेबस्टियन पीएरा ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था ठीक करने के लिए दो महीने की समय सीमा तय की थी।
राष्ट्रपति ने शिक्षा मंत्रालय को कक्षाएं शुरू करने के लिए 45 दिनों की समय सीमा तय की थी। हालांकि करीब 12 लाख बच्चों की अभी भी इस साल कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकी है।
गौरतलब है कि भूकंप के कारण चिली के मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications