मेरठ में मुठभेड़ में ईनामी बदमाश ढेर
पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ दोपहर को शहर के तिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में हुई, इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का 25 वर्षीय अपराधी सोनू मारा गया।
मेरठ पुलिस के प्रवक्ता नागेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि सोनू पर मेरठ व आसपास के जिलों में हत्या, लूट और अपहरण के 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह छह मामलों में वांछित भी था।
कुमार के मुताबिक पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि सोनू सोमवार को मेरठ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस को देख मोटरसाइकिल पर सवार सोनू व उसके साथी ने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि करीब आधा घंटे तक चले मुठभेड़ मेंसोनू ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सोनू के कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications