महंगाई और कृषि उत्पादन पर चर्चा करेगा कोर समूह
एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में खाद्य उत्पादन बढ़ाने और आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से निपटने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य वस्तुओं की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित कराने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।"
बैठक में राज्यों में भंडारण सुविधाओं में सुधार करने की जरूरत पर भी चर्चा की जाएगी, क्योंकि उचित भंडारण सुविधाओं के अभाव में, खासतौर से पंजाब में खाद्यान्नों के सड़ जाने की खबरें हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाले इस समूह में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सदस्य के रूप में हैं।
इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि मंत्री शरद पवार और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी इस समूह के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications