बुद्धदेब ने चिदंबरम को आड़े हाथों लिया

अप्रत्यक्ष रूप से चिदंबरम को अपने काम से मतलब रखने के लिए कहते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "अब देश की स्थिति क्या है? उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मैं अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा हूं।"

राज्य सचिवालय पर पत्रकारों द्वारा चिदंबरम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे अपनी जिम्मेदारियां पता हैं लेकिन यह भाषा अच्छी नहीं है। यह एक असभ्य शब्द है। राजनेताओं को ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। मैंने कभी भी नेताओं से ऐसे शब्द नहीं सुने।"

केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य से राजनीतिक दलों के बीच टकराव रोकने को कहा है, अन्यथा यह कानून और व्यवस्था की समस्या का संकेत होगा।

चिदंबरम ने पश्चिमी मिदनापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में संवाददाताओं से कहा, "पार्टियों के बीच टकराव समाप्त करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अन्यथा यह कानून और व्यवस्था की समस्या होगी।"

राज्य की प्रमुख विपक्षी दल और केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की दूसरी सबसे बड़ी भागीदार तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की खराब हालत और सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्यों के अत्याचारों की निरंतर शिकायत की पृष्ठभूमि में चिदंबरम का यह बयान सामने आया।

चिदंबरम ने कहा कि अंतत: जवाबदेही मुख्यमंत्री की मेज पर समाप्त हो जानी चाहिए। यदि जवाबदेही मुख्यमंत्री की कुर्सी से आगे बढ़ती है तो यह शासन की विफलता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+