गोवा पुलिस के गोदाम से 200 किलोग्राम चरस गायब
सूत्रों के मुताबिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस रहस्य को उजागर किया है। मादक द्रव्य निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी)ने पिछले महीने नशीले पदार्थो के माफिया संगठनों के संबंध रखने के मामले में पांच पुसिलकर्मियों की गिरफ्तार किए जाने के बाद गोदाम में जांच के दौरान चरस गायब पाया।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "लेखा जांच के दौरान लगभग 200 किलोग्राम चरस गायब है। हालांकि गोदामों में रखे गए नशीले पदार्थो कोकीन, गांजा और अन्य सिंथेटिक वस्तुओं की बराबर जांच पड़ताल होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications