राजस्थान में बनेगा नया वायुसैनिक अड्डा
राज्य में यह छठवां वायुसैनिक अड्डा होगा जो पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर होगा
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया, "वायुसेना का यह नया अड्डा पश्चिमी क्षेत्र में रणनीतिक खाई को दूर करेगा। नया अड्डा आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा।"
राजस्थान में बनने वाला वायुसेना का नया अड्डा जैसलमेर और जोधपुर के बीच फलोदी में बनाया जाएगा और इसे सभी तरह के अभियानों के लिए तैयार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नायक इस नये अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications