जरदारी और गिलानी ने पेशावर विस्फोट की निंदा की (लीड-1)
दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार हिंसा की इस तरह की कार्रवाइयों के सामने नहीं झुकेगी और आतंकियों के पूर्ण सफाए तक उनके खिलाफ लड़ेगी।
विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए जरदारी ने विस्फोट से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
गिलानी ने इस घटना की जांच का आदेश दिया और अस्पतालों को निर्देश दिया कि घायलों को यथासंभव सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए।
ज्ञात हो कि सोमवार को पेशावर में कम से कम तीन शक्तिशाली विस्फोट हुए, जिसमें तीन विदेशियों सहित सात लोग मारे गए।
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि 20 मिनट के भीतर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हयात एवेन्यू इलाके में पांच विस्फोट हुए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यह आत्मघाती हमला जैसा था। अमेरिकी वाणिज्यदूतावास के साथ ही इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस घटना के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications