इराक में विस्फोट, 2 मरे, 35 घायल
बगदाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी शहर मोसूल में रविवार शाम हुए एक कार बम विस्फोट में दो लोग मारे गए और 35 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब वहां से सुरक्षा बलों का एक वाहन गुजर रहा था।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की सभी पुरानी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उल्लेखनीय है कि मोसूल अलकायदा का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications