पुलिस ने भंग की भिक्षुओं की हड़ताल
जनरल फोंसेका की रिहाई को लेकर शनिवार से चार बौद्ध भिक्षुओं और दो अन्य लोगों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। फोंसेका को गत आठ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
विरोध कर रहे लोगों के वकील गुनारत्ना वन्निनायक ने कहा, "सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने भिक्षुओं और उनके समर्थकों को बस में भर कर ले गए।"
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक पत्रकार ने बताया कि पुलिस अन्य सर्मथकों को भी अज्ञात स्थान पर ले गई।
यह घटना फोंसेका का कोर्ट मार्शल शुरू होने से एक दिन पहले हुई है। पूर्व सेना प्रमुख गत जनवरी महीने में हुए संसदीय चुनाव में हार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications