कर्नाटक में भाजपा को स्थानीय निकाय चुनावों में बहुमत
राज्य के चुनाव अधिकारियों के मुताबिक भाजपा ने 198 सदस्यीय नगर निगम में 106 सीट पर कब्जा जमा लिया है। अभी 187 घोषित परिणामों में से कांग्रेस को 60, जनता दल (सेक्युलर) को 14 और निर्दलीय को सात सीटों पर कामयाबी हासिल हुई है।
शेष 11 सीटों के लिए गिनती जारी है। इस जीत के साथ भाजपा ने कर्नाटक में हैट्रिक कायम कर लिया है। इससे पहले भाजपा ने 2008 में विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications