पन्ना में 12 निजी जांच केंद्र सील
पन्ना के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डी. के. नागेंद्र ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि जिले में 12 निजी जांच केंद्र चल रहे थे। इन जांच केंद्रों का न तो पंजीयन है और न ही यह अन्य मापदंडों को पूरा करते थे। इसके बावजूद ये केंद्र चल रहे थे।
नागेंद्र ने कहा कि सभी जांच केंद्रों को सील कर दिया गया है। जांच केंद्र के संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications