'सानिया किसी भारतीय से निकाह करतीं तो अच्छा होता'

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "शोएब मलिक से शादी का फैसला सानिया का निजी मामला है। इसमें किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुझ्झे इस बात की हैरानी है कि शोएब के पहले निकाह के बारे में सब कुछ पता होते हुए भी सानिया उनसे शादी कर रही है। उसे खुद सोचना चाहिए कि एक लड़की के साथ जो ऐसा कर चुका है, वह कैसा इंसान होगा।"

जव्वाद ने कहा कि सानिया ने टेनिस के जरिए खुद का और देश का नाम बढ़ाया है और ऐसे में वह किसी भारतीय से शादी करतीं तो उनके लिए ज्यादा बेहतर होता।

शीर्ष शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक ने कहा, "मैं सानिया की शादी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन उन्हें किसी हिन्दुस्तानी से ही शादी करनी चाहिए। भारत ने उनकी काबिलियत पर उन्हें सिर पर बिठाया। दूसरे मुल्कों में उसे भारत की सानिया के नाम से जाना जाता है। उसे देश के बाहर शादी नहीं करना चाहिए।"

आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने आईएएनएस से कहा कि यही बेहतर होता कि सानिया किसी भारतीय से शादी करती। उन्होंने कहा, "जिस तरह से शोएब के पहले निकाह का मामला सामने आया है। उसे देखकर मैं यही कहना चाहूंगी कि विवाद में शादी करना सही नहीं है। इससे सानिया को भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं।"

शोएब मलिक से शादी के बाद सानिया को भारत की तरफ से खेलना चाहिए? इस सवाल पर जव्वाद ने कहा कि शादी के बाद व्यवहारिक तौर पर तो वह पाकिस्तानी हो जाएंगी, लेकिन अगर वह भारत के लिए खेलना चाहती हैं तो उन्हें खेलने देना चाहिए। इस सवाल पर शाइस्ता ने कहा कि भले ही शादी के बाद वह ससुराल (पाकिस्तान) की हो जाएंगी, लेकिन आखिरकार वह भारत की शान और अगर वह देश के लिए खेलना चाहती हैं तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+