जरदारी और गिलानी ने पेशावर विस्फोट की निंदा की
दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार हिंसा की इस तरह की कार्रवाइयों के सामने नहीं झुकेगी और आतंकियों के पूर्ण सफाए तक उनके खिलाफ लड़ेगी।
विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए जरदारी ने घायल लोगों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। अपने संदेश में जरदारी ने घायलों के सर्वोत्तम इलाज का निर्देश भी दिया।
इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए गिलानी ने जांच का आदेश दिया और घायलों के यथासंभव सर्वोत्तम इलाज का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि सोमवार को पेशावर में कम से कम तीन शक्तिशाली विस्फोट हुए, जिसमें तीन विदेशियों सहित सात लोग मारे गए।
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि 20 मिनट के भीतर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हयात एवेन्यू इलाके में पांच विस्फोट हुए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यह आत्मघाती हमला जैसा था। अमेरिकी वाणिज्यदूतावास के साथ ही इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस घटना के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications