भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला, कई घायल
भुवनेश्वर से लगभग 100 किलोमीटर दूर यह घटना उस समय हुई जब भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष जुअल ओराम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलिंग नगर औद्योगिक कांप्लेक्स में सड़क परियोजना के चलते विस्थापित होने वाले जनजातीय लोगों से मिलने जा रहे थे।
ओराम ने आईएएनएस को बताया, "धारदार हथियारों के साथ पहुंचे शरारती तत्वों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।"
इस हमले में घायल हुए एक पत्रकार अमूल्य कुमार ने बताया, "फोटो लेने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन मीडियाकर्मी इस हमले में घायल हो गए।"
उल्लेखनीय है कि अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉमन कॉरीडोर सड़क का निर्माण प्रारंभ किया था। इस परियोजना का स्थानीय जनजातीय लोग विरोध कर रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले स्थानीय लोग थे और ओराम के क्षेत्र के दौरे का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications