बांदा में पिता-पुत्र को कुल्हाड़ी से काटा
नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुन्नालाल मिश्रा ने बताया कि सोमवार तड़के लगभग 4-5 बजे मोतियारी गांव का रामबहोरी (55) अपने बेटे नत्थू (28) के साथ गांव से लगे जंगल में महुआ के फूल बीनने गया हुआ था। वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला।
मिश्रा ने बताया कि मृतक नत्थू की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि 15 साल पहले रामबहोरी और नत्थू ने आरोपियों के पिता कल्लू की जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद डीआईजी बांदा बी.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक लालाराम ने घटनास्थल का दौरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications