जमात नेताओं की जमानत याचिका खारिज
जमात प्रमुख निजामी की तुलना कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद साहब से करने पर निजामी सहित चार अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
जमात के प्रमुख निजामी और महासचिव अली असन मोहम्मद मुजाहिद सहित पांच नेताओं के विरुद्ध ढाका की एक अदालत में मार्च में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के मुताबिक संगठन के प्रमुख रफीकुल इस्लाम खान ने 17 मार्च को ढाका में एक चर्चा के दौरान निजामी की तुलना पैगंबर मोहम्मद साहब से की थी जिससे मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई थी। तीन अन्य आरोपियों नयाबी अमीर दलवार हुसैन सईदी, रफीकुल इस्लाम खान और शिबिर ए.एस.एम. याहिया शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications