पाकिस्तान बना जाली भारतीय नोट के नेटवर्क का केंद्र
समाचार पत्र 'नागरिक' के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को नेपाल पुलिस ने काठमांडू स्थित एक होटल से पाकिस्तानी तस्कर मोहम्मद हामिद को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि हामिद करीब 90 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट अपने एक सहयोगी को देने के लिए अपने साथ लाया था, जिसकी पहचान लाहौर निवासी जावेद के रूप में की गई है।
पुलिस ने हामिद के साथ उसके दो नेपाली सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि बिहार के रक्सौल कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दो दुकानों तक ये जाली नोट पहुंचाए जाने थे। दोनों दुकानें इस नेटवर्क में शामिल हैं।
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि नेपाल में जब्त किए गए जाली भारतीय नोट का पाकिस्तान बड़ा उत्पादन केंद्र है।
पाकिस्तान से जाली नोट को श्रीलंका, बांग्लादेश के रास्ते भारत भेजा जाता है। फिलहाल, नेपाल इसके लिए सबसे बड़ा और मुफीद रास्ता साबित हो रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जनकपुर, नेपालगंज और बीरगंज शहर भारत में जाली नोट पहुंचाने के सबसे बड़े रास्ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications