शहीद सुरक्षाकर्मियों को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि
सुरक्षाकर्मियों के शवों को उनके परिजनों के हवाले किए जाने से पहले कोरापुट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राज्य के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस बटालियन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
गौरतलब है कि कोरापुट जिले में रविवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से पुलिस की एक बस को निशाना बनाया था जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और नौ अन्य घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications