हरियाणा की मंडी में गेहूं की नई खेप पहुंची
चण्डीगढ़, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में एक अप्रैल से खरीद सत्र शुरू होने के चार दिन बाद ही करीब 104,000 टन गेहूं की पहली खेप अनाज मंडी में पहुंच गई।
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की पांच एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम ने मिलकर 103,850 टन गेहूं खरीदा है। फिलहाल, निजी व्यापारियों ने अभी तक पांच टन ही गेहूं खरीदा है।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में अनाज की खरीद शुरू होने के बावजूद अभी तक बाजार में केवल कुछ ही हजार टन गेहूं पहुंच पाया है।
इस क्षेत्र में मौजूदा वर्ष मार्च-अप्रैल के दौरान तापमान अधिक रहने के बावजूद भी बड़े पैमाने पर गेहूं की पैदावार होने की संभावना जाहिर की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications