पाक में राजनीतिक रैली में विस्फोट, 40 मरे
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत का नाम बदलकर खबर-पख्तूनख्वा करने पर आयोजित 'आभार रैली' में करीब 800 स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। क्षेत्र के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने घायलों को तुरंत राहत मुहैया कराने का आदेश दिया है। एएनपी के नेता हाजी अदील ने कहा कि सरकार प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई कार्रवाई जारी रखेगी।
प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने के कारण एएनपी को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के सफाए तक एएनपी लड़ाई जारी रखेगी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन एएनपी नेताओं ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान आतंकवादी सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले एएनपी नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ मिलकर एएनपी पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को पेशावर और अन्य शहरों के अस्पतालों में भेजा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि कई घायलों की स्थिति चिंताजनक है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications