भाजपा चलाएगी महंगाई के खिलाफ ई-अभियान
भाजपा के एक नेता ने बताया, "राज्य में भाजपा की आईटी शाखा सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों के माध्यम से महंगाई के खिलाफ ई-अभियान का इस्तेमाल कर रही है।"
उन्होंने बताया, "पार्टी की रविवार को हुई एक बैठक में महंगाई के खिलाफ इंटरनेट पर एक अभियान चलाने का फैसला लिया गया। यह विरोध प्रदर्शन का ही एक हिस्सा होगा।"
राज्य भाजपा की आईटी शाखा के अध्यक्ष अनिल सापरे ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार को जगाने के लिए ई-अभियान चलाया जा रहा है।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी कहा कि मूल्य वृद्धि के खिलाफ 21 अप्रैल को आयोजित विरोध प्रदर्शन इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications