सज्जन ने दंगों के मामलों से जुड़े दस्तावेज मांगे
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनीता गुप्ता ने सज्जन की अर्जी पर सीबीआई से सात अप्रैल तक जवाब मांगा है।
सज्जन अन्य अभियुक्त के साथ अदालत में मौजूद थे। उन्होंने सुल्तानपुरी पुलिस थाने में दर्ज कराए गए दोनों मामलों का न्यायिक और पुलिस रिकॉर्ड की मांग की।
सज्जन ने न्यायाधीश जी.टी. नानावती आयोग की कार्रवाई रिपोर्ट की प्रति की भी मांग की। आयोग का गठन 1984 दंगों की जांच के लिए किया गया था।
सीबीआई के वकील वाई. के. सक्सेना ने कहा, "अभियुक्त ने पहले भी इसी तरह की अर्जी दायर की थी लेकिन अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएस) ने उसे खारिज कर दिया गया था।"
उधर, पीड़ित परिवारों के वकील एच.एस. फुल्का के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार इस अवस्था में दस्तावेज नहीं मांगे जा सकते।
उल्लेखनीय है कि सज्जन कुमार, कौशल सिंह, गिरधारी लाल, बलवान खोखर, महेंद्र यादव, माहा सिंह, कैप्टन भागमल, संतोष रानी और कृष्णा खोखर पर वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी हत्याकांड के बाद दिल्ली छावनी इलाके में भड़के दंगे में पांच लोगों की हत्या का आरोपी बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications