इस सप्ताह आकाश में दिखेंगे 5 ग्रह
वैज्ञानिकों के मुताबिक चार ग्रह शुक्र, बुध, मंगल और शनि शाम के समय दिखेंगे जबकि बृहस्पति को सुबह के समय देखा जा सकेगा।
'प्लैनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया' के महासचिव एन. श्रीरघुनंदन कुमार ने बताया, "सूर्य की चमक में छुपा रहने वाला मंगल ग्रह 10 अप्रैल तक देखा जा सकेगा जबकि अन्य चारों ग्रह आने वाले कई महीनों तक देखे जा सकेंगे।"
कुमार ने कहा कि दो या तीन ग्रह एक शाम से अगले दिन सुबह तक देखे जा सकेंगे जबकि एक ही रात में पांच ग्रहों का दिखना दुर्लभ है।
ग्रहों को देखने के लिए सुझाव देते हुए कुमार ने कहा, "रात के समय आकाश में नहीं झिलमिलाने वाली चमकती हुई चीजों को देखें। ग्रह चमकते हैं, वे सितारों की तरह झिलमिलाते नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications