मेरी शादी 15 अप्रैल को ही होगी: सानिया
शोएब के साथ सोमवार को अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सानिया ने कहा, "मेरी शादी से पहले उठे विवाद से मुझे जरूर परेशानी हुई है। कोई नहीं चाहेगा कि शादी से पहले इस तरह का विवाद खड़ा हो। मैं कहना चाहती हूं कि हमारी शादी 15 अप्रैल को ही होगी।"
सानिया ने कहा, "हमारी जिम्मेदारी है कि इस विवाद के मद्देनजर हम पुलिस का सहयोग करे। जो आरोप शोएब पर लगाए जा रहे हैं उनका फैसला अब अदालत में होगा। वैसे मैं और मेरा परिवार जानते हैं कि सच क्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications