कुछ गलत नहीं किया, माफी नहीं मांगूगा : शोएब (लीड-1)

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद की लड़की आयशा सिद्दीकी के दावों को एक बार फिर खारिज करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और वह किसी से भी माफी नहीं मांगेगे।

अपनी होने वाली पत्नी सानिया मिर्जा के साथ सोमवार को मीडिया से बात करते हुए शोएब ने कहा, "मैं आपके सामने अपना पक्ष रखने आया हूं। मैं जानता हूं कि मैने कुछ भी गलत नहीं किया है। मै किसी से भी माफी नहीं मांगूगा।"

शोएब ने कहा कि जो आयशा मीडिया से फोन पर बात कर रही है , वह सामने क्यों नहीं आती। उन्होंने कहा कि एक बार आप इस आयशा को देख लेंगे तो अंदाजा लग जाएगा कि सच क्या है।

स्थानीय पुलिस द्वारा अपना पासपोर्ट जब्त किए जाने से जुड़े सवाल पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, "हां मेरा पासपोर्ट पुलिस ने लिया है क्योंकि उनको इसकी जरूरत थी। मैं पुलिस और भारत सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हूं।"

इससे पहले आयशा की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+