विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक आरंभ
हरिद्वार , 5 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक सोमवार को हरिद्वार में आरंभ हो गई। बैठक में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल सहित मंडल के 250 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
इस बैठक में विहिप के आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में विशेषतौर से गाय, गंगा और रामजन्म भूमि मंदिर के मुद्दे पर रणनीति बनाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विहिप ने राममंदिर आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन को पुनर्जिवित करने के बारे में बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications