रुपये की मजबूती से सरकार चिंतित नहीं
वित्त सचिव अशोक चावला ने संवाददाताओं से कहा, "स्थिति अब सुधर रही है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।"
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में पिछले वर्ष 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। अमेरिकी मुद्रा पर स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में बिकवाली के दबाव से पिछले महीने 27 मार्च को रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले पिछले 18 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
चावला ने उम्मीद जताई कि टेलीफोन कंपनियां तीसरी पीढ़ी की मोबाइल सेवा के लिए बढ़चढ़ कर बोली लगाएंगी।
उन्होंने कहा, "उद्योग जगत ने हमें बताया कि यह एक बड़ी नीलामी होगी। हमें इंतजार करना है, हम इसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications