'शोएब का पूरा साथ देगा पाकिस्तान'
इस्लामाबाद/हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद निवासी आयशा सिद्दीकी की ओर से पहली पत्नी होने का दावा करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने बाद अब पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह इस हरफनमौला क्रिकेटर का भारत में पूरी तरह सहयोग करेगा।
पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बसीत ने सोमवार को संवादाताओं को बताया कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और शोएब के खिलाफ हैदराबाद पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी का विवरण मांगा गया है।
आयशा सिद्दीकी की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया।
टेनिस स्टार सानिया से निकाह की तैयारी कर रहे शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications