उड़ीसा में सुरक्षा खामियों की जांच शुरू
खुफिया विभाग के निदेशक प्रकाश मिश्रा ने कहा, "इस मामले में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं किया गया था। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वे वाहन पर क्यों गए।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसओपी के मुताबिक बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही वाहनों में नहीं होनी चाहिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सैनिकों को पैदल ही चलना चाहिए।
उड़ीसा कांस्टेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद्मनावा बेहरा ने कहा, "स्पष्ट रूप से एसओपी प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया जिस वजह से बड़ा नुकसान हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं दिया गया था।"
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने रविवार को कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा से 14 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस वाहन को उड़ा दिया था।
बचाव दल के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से कम से कम नौ शवों को बराबद किया है जबकि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications