अफगान लड़कियों को स्पेनिश सिखाएंगे सैनिक
मेड्रिड, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व में तैनात स्पेनी सैनिक वहां के तीन स्कूलों में लड़कियों को स्पेनिश सिखाएंगे।
समाचार एजेंसी ईएफई ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि स्पेन की प्रांतीय पुनर्निर्माण टीम अफगानिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर काला-इ-नोव में तीन बालिका विद्यालयों में छात्राओं को स्पेनिश सिखाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार से स्पेनी सेना का एक समूह इस अनोखे पहल के तहत सप्ताह में दो बार 30 छात्राओं के समूह को स्पेनिश सिखाएगा।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में नाटो गठबंधन सेनाओं के नेतृत्व में स्पेन के 1,600 सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications