महिला आरक्षण विधेयक पर अन्य दलों से चर्चा (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ चर्चा की लेकिन कुछ नेता अभी तक विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

लोकसभा के नेता की हैसियत से वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने यह बैठक बुलाई थी जिसमें कई बड़े राजनेता शामिल हुए।

बैठक के बारे में तत्काल कोई ब्योरा नहीं मिला लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव ने बैठक से पहले कहा कि वह और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव विधेयक के वर्तमान स्वरूप का विरोध करेंगे।

रविवार को सपा के प्रवक्ता मोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा था कि पार्टी सोमवार की बैठक में विधेयक का विरोध करेगी।

लोकसभा में भारी विरोध का सामना कर रही सरकार की मंशा 15 अप्रैल से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में इस विधेयक को पेश करने की है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल, केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम, केंद्रीय कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली और केंद्रीय रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी भी सोमवार की बैठक में शामिल हुए।

हंगामे के बीच इस विधेयक को पिछले महीने राज्यसभा में पारित किया गया। विधेयक का विरोध कर रहे कुछ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया और उनको मार्शलों से बाहर निकलवाया गया।

लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले विधेयक का समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनतांत्रिक पार्टी तथा जनता दल (युनाइटेड) का एक धड़ा विरोध कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+