फिनेलैंड के तरीके से संभव है यमुना की सफाई!
निशांत अरोड़ा
लाहटी (फिनलैंड), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फिनलैंड के एक विशेषज्ञ का कहना है कि यदि भारत में यमुना को बचाने के प्रति दृढ इच्छाशक्ति और स्पष्ट दृष्टिकोण हो तो उसकी सफाई संभव है। फिनलैंड में पूरी तरह से गंदी हो चुकी 'लेक वेशीजर्वी' अब यहां के लोगों को शुद्ध जल दे रही है।
फिनलैंड में लाहटी शहर के समीप ही वेशीजर्वी झील है। यह झील 30 साल पहले औद्योगिक इकाईयों के कचरे और गंदे नालों के पानी की वजह से एकदम मैली हो गई थी। 80 के दशक में इसकी सफाई के लिए एक अभियान चलाया गया और 111 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस झील की हालत सुधारकर पानी की गुणवत्ता में सुधार किया गया।
आज यह झील फिनलैंड की 180,000 झीलों में से उन लगभग 60,000 झीलों में शामिल है जिससे 53 लाख लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है।
अब इसी तरह का एक अभियान 2015 तक विश्व में सर्वाधिक प्रदूषण युक्त और विषाक्त हो चुकी यमुना के पुराने गौरव को पाना चाहता है।
दुनिया की तीन प्रमुख जल रसायन कंपनियों में से एक केमिरा के उपाध्यक्ष केज जैनसन ने कहा, "22 किलोमीटर लंबी यमुना की सफाई के लिए उसी तरह के स्वच्छता मॉडल का प्रयोग किया जा सकता है जैसा वेशीजर्वी झील की सफाई के लिए प्रयोग किया गया था।"
जैनसन ने आईएएनएस को बताया, "आप मुझ पर विश्वास कीजीए कि नदियों की सफाई के लिए अधिक धन की तुलना में दृढ़ इच्छाशक्ति और एक स्पष्ट दृष्टिकोण जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications