पाकिस्तान में बम धमाके में 25 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के निचले दीर जिले के टिमर गिराह उप जिले में सत्तारूढ़ अवामी नेशनल पार्टी की सभा में हुआ।
खबरों में कहा गया कि इलाके का नाम बदलकर खबर पख्तूनखाह करने पर धन्यवाद देने के लिए यह रैली आयोजित की गई थी। विस्फोट के समय रैली एक पुलिस जांच चौकी और मुख्य बाजार में स्थित पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक से गुजर रही थी।
जिला अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि 100 से अधिक घायलों को अस्पताल लाया गया है।
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications