सहयोग न मिले, तो करियर छोड़ देती हैं महिलाएं
लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पति द्वारा घरेलू कामकाज में मदद कराने से इंकार करने के बाद महिलाओं को अपना करियर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
कोरनेल विश्वविद्यालय के अध्ययन के मुताबिक यदि पति की नौकरी ऐसी है जिसमें उन्हें कई घंटे तक काम करना पड़ता है तो महिलाएं अपने अच्छे और सफल करियर के सपने को त्याग कर ऐसी नौकरी करना शुरू कर देती हैं, जहां उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें न हों।
अध्ययनकर्ता यंगजू छा ने पाया कि जिन महिलाओं के पति सप्ताह में 60 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, उनमें 42 प्रतिशत महिलाओं के खुद की नौकरी छोड़ देने की संभावना होती है। सप्ताह में कम घंटों तक काम करने वाले पुरुष साथियों से जुड़ी महिलाओं में यह संभावना कम होती है।
जब पति सप्ताह में 60 या उससे अधिक घंटे के लिए काम करते हैं तो व्यवसायिक महिलाओं के नौकरी छोड़ने की संभावना आधी से अधिक होती है। जिन महिलाओं के बच्चे भी होते हैं उनमें यह संभावना 112 प्रतिशत होती है।
वेवसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक महिलाओं से अधिक घरेलू काम करने और सभी की देखभाल की जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभाने की उम्मीद की जाती है इस वजह से वे लंबे घंटों तक काम नहीं कर पाती हैं।
अध्ययन में कहा गया है कि पति-पत्नी दोनों की नौकरी के लंबे घंटे होने की स्थिति में काम और परिवार के बीच टकराव होता है और इस टकराव को दूर करने के लिए जब दोनों बात करते हैं तो पति के करियर को प्राथमिकता दी जाती है।
परिणामस्वरूप काम की अधिकता होने पर पुरुष आय कमाने का और महिलाएं घर की देखभाल का काम संभालती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications