पेशावर में 3 विस्फोट, गोलीबारी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला विस्फोट पेशावर के सदर इलाके में गोरा कब्रिस्तान के नजदीक स्टेट लाइफ इमारत के समीप हुआ।
पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य राहत एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं हैं। शहर के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
बम धमाकों के बाद गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं। खबरों के अनुसार धमाके बहुत शक्तिशाली थे और उनसे काफी अधिक नुकसान होने की आंशका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications