उज्जैन में लाखों की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर खाचरौद में गल्ला व्यापारी राजेश बसरेट के मुनीम शुभम गांधी बैक ऑफ इंडिया से 14 लाख रुपए निकाल कर बाहर निकले, तभी तीन नकाबपोशों ने उन्हें घेर लिया और नोटों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। उन्होंने मुनीम को चाकू से घायल कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गए।
खाचरौद क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) जी के लोकरे ने आईएएनएस को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई। लोकरे के मुताबिक पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं और आरोपी जल्दी ही पकड़े जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications