चीन की कोयला खदान से 114 सुरक्षित निकले (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शांक्सी के गवर्नर वांग जून के हवाले से बताया है कि बचाव दल के लोग खदान में फंसे 39 लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
राज्य प्रशासन के कार्य सुरक्षा प्रमुख ने कहा, "चीन में कोयला खदान में चलाए गए बचाव कार्यो में यह एक चमत्कार की तरह है।"
शांक्सी पार्टी प्रमुख झांग बाओसून ने कहा कि बचाव दल खदान में फंसे कामगारों जीवित बाहर निकालने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग कर रहे हैं।
बचाव दल की ओर से इन कामगारों के जीवित होने के संकेत मिलने के बाद 250 मीटर गहरी खदान में ग्लूकोज के 360 पैकेट भेजे गए थे। एक जांच दल शनिवार को खदान में दाखिल हुआ और उसने सूचना दी कि स्थिति बहुत जटिल है।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह से अधिक समय से चलाए जा रहे इस बचाव अभियान में 3,000 बचावकर्मी और 300 विशेष लगे हुए हैं। खदान में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए छह पंपों का प्रयोग किया जा रहा है। औसतन प्रति घंटे 2,500 क्यूबिक मीटर पानी निकाला जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications