शिवराज ने की नितिन मुकेश के साथ जुगलबंदी
भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैाहान की संगीत में भी दिलचस्पी है और वह अवसर आने पर इसे जाहिर भी करते हैं। चौहान ने रविवार को गायक नितिन मुकेश के साथ जमकर जुगलबंदी की।
भोपाल में रविवार रात कायस्थ महासभा सम्मेलन में नितिन मुकेश के गीतों का दौर चल रहा था। इस मौके पर मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहले तो 'हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा बहती है' में नितिन मुकेश का साथ दिया और फिर 'आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं' गाकर सभी का दिल जीत लिया।
राजनेता और गायक की इस जुगलबंदी का मौजूद लोगों ने खूब मजा लिया और दोनों का उत्साहवर्धन करने में भी पीछे नहीं रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications