चीनी कोयला खदान से 84 कामगार बचाए गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जियांगनिंग काउंटी की वांगजियालिंग कोयला खदान में 28 मार्च को पानी भरना शुरू हुआ था। उस दौरान वहां 261 कामगार थे। इनमें से 108 कामगार उसी दिन सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे जबकि 153 लोग फंस गए थे।
इन कामगारों के जीवित होने के संकेत मिलने के बाद 250 मीटर गहरी खदान में ग्लूकोज के 360 पैकेट भेजे गए थे। एक जांच दल शनिवार को खदान में दाखिल हुआ और उसने सूचना दी कि स्थिति बहुत जटिल है।
अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हजारों लोग के चेहरे उस समय खिल उठे जब कामगारों को खदान से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। एक युवक ने कहा, "मैं यह देखकर खुश हूं कि खदान से लोगों को बाहर लाया जा रहा है लेकिन उनमें मेरे पिता नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications