बिहार में 16 हत्याओं का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले में पिछले वर्ष हुई 16 व्यक्तियों की हत्या के मुख्य आरोपी आलु आलम को दो अन्य आरोपियों के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस के संयुक्त दल ने आलु आलम के साथ मोहम्मद जहुर और देवी लाल सदा को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने एक राइफल सहित कई कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले में 19 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दो अक्टूबर की रात अमौसी में 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिनमें पांच नाबालिग थे। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में 37 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

प्रारंभ में इस हत्याकांड में नक्सलियों का हाथ माना जा रहा था परंतु नक्सलियों ने एक बयान जारी कर इसमें अपना हाथ होने से इंकार किया था। पुलिस ने जांच के बाद इस घटना की वजह भूमि विवाद बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+