रंगभेद समर्थक नेता की हुई हत्या

Terreblanche
दक्षिण अफ्रीका के नस्लभेदी नेता यूजीन टेरेब्लांच की उनके फार्म में ही हत्या कर दी गई है. टेरेब्लांच 69 वर्ष के थे और उन्हें पीट पीट कर मार डाला गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार मज़दूरों के साथ मज़दूरी की रकम को लेकर विवाद था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

राष्ट्रपति जैकब जूमा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि टेरेब्लांच की मौत को लेकर नस्ली घृणा को फैलने से रोका जाए. अस्सी के दशक में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत लोगों के लिए अलग देश की मांग करने के कारण टेरेब्लांच विवादों में रहे थे. टेरेब्लांच उन गिने चुने लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति ख़त्म करने का विरोध किया था.

एएफपी संवाद समिति ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा, ''टेरेब्लांच का शव बिस्तर पर पडा मिला.शव के सर और चेहरे पर चोटें थीं."" रिपोर्टों में कहा गया है कि दो मज़दूरों के साथ मज़दूरी को लेकर उनका विवाद था. इन दोनों मज़दूरों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. रायटर्स संवाद समिति ने टेरेब्लांच के एक मित्र के हवाले से कहा है कि टेरेब्लांच को सोते हुए मौत के घाट उतार दिया गया है.

राष्ट्रपति जैकब जूमा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. जोहान्सबर्ग से बीबीसी संवाददाता कैरन एलेन का कहना है कि ये घटना ऐसे समय में हुई है जब देश में अपराधों की संख्या बढ़ी है और विपक्षी दल, अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस के कुछ सदस्यों पर नस्लभेदी रवैय्या अपनाने का आरोप लगा रहे हैं. इस घटना के बाद दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले श्वेत लोगों में भय का माहौल बनने की संभावना भी जताई जा रही है. टेरेब्लांच की पार्टी अफ्रीकानेर रेसिस्टेंस मूवमेंट के प्रवक्ता का कहना है कि एएनसी की युवा शाखा ने नस्लभेदी समय के गाने हाल में गाए हैं जो उनकी मानसिकता दिखाता है और इस हत्या को उससे जोड़ कर देखना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+