बिहार : 1000 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले
पटना। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी चुनावों में प्रशासन व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए बिहार सरकार काफी सक्रिय है। इस उद्देश्य से नितीश सरकार ने 1,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 98 उप-मंडलीय अधिकारी भी शामिल हैं।
पढ़ें - बिहार की अन्य खबरें
ये तबादले शनिवार देर रात को किए गए। इन लोगों को मतदाता सूचियां तैयार कराने के काम में लगाया गया है क्योंकि इस साल नवंबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होने है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सरकार को सोमवार तक अधिकारियों के तबादले करने का आदेश दिए थे।













Click it and Unblock the Notifications