केरल में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईस्टर
तिरुवनंतपुरम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में रविवार को ईस्टर का पर्व धमूधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाइयों को सुबह-सुबह गिरिजाघरों की ओर जाते देखा गया।
लोग सूर्योदय से पहले गिरिजाघरों में पहुंचें और पादरियों से प्रसाद स्वरूप दूध व अंडे से बने केक ग्रहण किए। ईस्टर के दिन केरल में सुबह-सुबह पूरे परिवार के साथ बैठकर नाश्ता करने की परम्परा है। इस दौरान चावल से अप्पम और खमीर से बने व्यंजनों का खासा आकर्षण होता है।
चिकन और मटन की बढ़ी कीमतों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की इन दुकानों पर भीड़ देखी गई। दो दिनों के बाद खुले शराब के सरकारी ठेकों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
केरल की 3.20 करोड़ की आबादी में 23 फीसदी ईसाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications