झारखंड में नक्सलियों ने अतिथि गृह उड़ाया
रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार तड़के नक्सलियों ने वन विभाग के एक अतिथि गृह को बम से उड़ा दिया।
राजधानी से करीब 140 किलोमीटर दूर मतलांग गांव में स्थित इस अतिथि गृह पर करीब 20 से 25 नक्सलियों ने धावा बोला और फिर इसे बम से उड़ा दिया। हमले के समय अतिथि गृह में कोई नहीं था।
पुलिस के अनुसार अतिथि गृह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा मौके से कुछ पर्चे भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि इस भवन को इसलिए उड़ाया जा रहा है क्योंकि सुरक्षा बल इसका उपयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications